Saturday, November 17, 2012

वाराणसी जिले के थाना सारनाथ पुराना पुल पुलिस चैकी द्वारा बार-बार अकारण दबीश देकर मानसिक रुप से प्रताडि़त करने के सन्दर्भ में

17 नवम्‍बर, 2012

सेवा मेaaaaaaa]

श्रीमान् वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक महोदय]

वाराणसी,]

उ0प्र0।

विषय:- वाराणसी जिले के थाना सारनाथ पुराना पुल पुलिस चैकी द्वारा बार-बार अकारण दबीश देकर मानसिक रुप से प्रताडि़त करने के सन्दर्भ में।

महोदय,

विदित हो कि प्रार्थिनी सुदामा देवी, पत्नी स्व0-छन्नू राजभर] निवासिनी-अवधपुरी टडियां चकवीही] थाना-सारनाथ] जिला-वाराणसी के पुत्र जियालाल को थाना सारनाथ व पुलिस चैकी पुरानापुल की पुलिस अकारण कई दिनों से रात 1%30 से 2%30 बजे के बीच आ कर पूछती है और गाली गलौज देती हैं। पीडि़ता का पुत्र का कोई आपराधिक इतिहास नही हैं और न ही किसी मुकदमा में वांछीत ही हैं। इसके बावजूद थाना इलाका सारनाथ की पुलिस व पुराना पुल पुलिस चैकी की पुलिस आये दिन देर रात में पीडि़ता के घर पर आकर पीडि़ता के पुत्र जियालाल को पुछती है व अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियो व अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करती हैं। जिससे पीडि़ता व पीडि़ता का परिवार काफी डरे व सहमें हुये हैं तथा पीडि़ता को आंशका है कि उसके पुत्र को किसी फर्जी मुकदमें में फंसा न दे। पीडि़ता के पुत्र की जान-माल की रक्षा व मानसिक रुप से प्रताडि़त किया जाता हैं] जिससे जॉच कर दोषियों के विरुद्ध जॉच कर कार्यवाही किया जाना आवश्यक हैं।

        उक्त प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

संलग्‍नक - पीडिता के बयान का हलफनामा | 

 



                भवदीय 
               डॉ लेनिन 
                (महासचिव )
                       मानवाधिकार जन निगरानी समिति 
                       सा 4 /2ए दौलतपुर वाराणसी 
                        lenin@pvchr.asia 
 

Please Visit :-
www.pvchr.asia
 
 




-
 

No comments:

Post a Comment