Friday, June 13, 2014

त्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर में थाने के अन्दर पुलिस वालो ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, महिला की रिपोर्ट न लिखने और पुलिस कर्मियों द्वारा उसे भगा दिए जाने के सन्दर्भ में |

सेवा में,                                    14 जून, 2014

माननीय अध्यक्ष महोदय,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,

नई दिल्ली |


विषय : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर में थाने के अन्दर पुलिस वालो ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, महिला की रिपोर्ट न लिखने और पुलिस कर्मियों द्वारा उसे भगा दिए जाने के सन्दर्भ में |


महोदय,

      आपका ध्यान 12 जून 2014 को दैनिक समाचारपत्र अमर उजाला की इस खबर "हमीरपुर में खाकी पर दाग, थाने में दरोगा ने किया रेप" की और आकृष्ट कराना चाहता हूँ | उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर में दरोगा राहुल पाण्डेय ने थाना परिसर आवास में महिला के साथ बलात्कार किया | महिला अपने पति को थाने से छुडवाने के लिए आयी थी | परन्तु दरोगा ने रुपये 20000/ उसके पति को छोड़ने के एवज में मांगे | महिला ने पैसे न होने की बात कही तब दरोगा व अन्य तीन सिपाहियों ने महिला के दुधमुहे बच्चे को उससे छीन कर उसके साथ बलात्कार किया |

      महिला ने इसकी शिकाया पुलिस के उच्च अधिकारियो से की परन्तु उसे भगा दिया गया |

      कृपया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर कार्यवाही का आदेश देने की व पीड़ित महिला को उचित मुआवजा दिलाने की कृपा करे |

 

संलग्नक :

1.       अमर उजाला दैनिक समाचार की प्रति |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

महासचिव

मानवाधिकार जननिगरानी समिति

सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी

+91-9935599333

No comments:

Post a Comment