Monday, March 30, 2015

“दबंगों ने उजाड़ा, पुलिस ने पीटकर बंद किया, मुसहरो पर जुल्म की इंतहा, बेघर किया, रहने-खाने का संकट” उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के ग्राम-न्यौतरिया, थाना-कोतवाली अकबरपुर में पुलिस और दबंगों द्वारा मिलकर मुसहर समुदाय के लोगो को बुरी तरह से मारा पीटा और जमीन पर कब्जा करके उन्हें बेघर किये जाने के सन्दर्भ में

सेवा में,                                          30 मार्च, 2015                             

श्रीमान अध्यक्ष महोदय,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,

नई दिल्ली |

विषय : उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के ग्राम-न्यौतरिया, थाना-कोतवाली अकबरपुर में पुलिस और दबंगों द्वारा मिलकर मुसहर समुदाय के लोगो को बुरी तरह से मारा पीटा और जमीन पर कब्जा करके उन्हें बेघर किये जाने के सन्दर्भ में |

महोदय,

      आपका ध्यान 25 मार्च 2015 के दैनिक समाचार पत्र "जन्संदेश टाइम्स" के इस खबर "दबंगों ने उजाड़ा, पुलिस ने पीटकर बंद किया, मुसहरो पर जुल्म की इंतहा, बेघर किया, रहने-खाने का संकट" की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ |

      कृपया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों सहित दोषियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्यवाही का आदेश देने की कृपा करे | साथ ही उन मुसहर समुदाय के सभी परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय साथ ही उन्हें उनकी जमीन पर पूरी सुरक्षा व सम्मान के साथ पुनः बसाया जाय | साथ ही भारत सरकार पुलिस सुधार को लागू करते हुए यातना विरोधी क़ानून को अविलम्ब पारित करवाया जाय |

 

 

संलग्नक :

1.       दैनिक समाचार पत्र की छाया प्रति |

2.       पुलिस द्वारा जबरदस्ती सुलहनामा कराने की छाया प्रति |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

महासचिव

मानवाधिकार जननिगरानी समिति

सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी

+91-9935599333

No comments:

Post a Comment