Monday, April 6, 2015

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हिरासत में युवक की मौत के सम्बन्ध में

सेवा में,                                            6 अप्रैल, 2015

श्रीमान अध्यक्ष महोदय,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,

नई दिल्ली |

विषय : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हिरासत में युवक की मौत के सम्बन्ध में |

महोदय,

      आपका ध्यान दैनिक समाचार पत्र "राष्ट्रीय सहारा" के इस खबर "हिरासत में युवक की मौत" की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ | कोतवाली पुलिस चेन स्नेचिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को गिरफ्तार कर के लाई थी | लेकिन ऐसा पुलिस ने उस युवक के साथ क्या किया कि उस युवक की हिरासत में मौत हो गयी |

      कृपया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसमें शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की कृपा करे | साथ ही भारत सरकार पुलिस सुधार को लागू करते हुए यातना विरोधी क़ानून को अविलम्ब पारित करवाया जाय |

 

संलग्नक :

1.   दैनिक समाचार पत्र सहारा समय की प्रति |

 

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

महासचिव

मानवाधिकार जननिगरानी समिति

सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी

+91-9935599333

No comments:

Post a Comment